Thursday, November 26, 2020

Constitution Day 2020 ✓JAI BHIM


Constitution Day 2020 : जानें 26 नवंबर को क्यों मनाते हैं संविधान दिवस

MANAGING DIRECTOR : ER SURAJ MOTTAN

- A TEACHER -
LAKSHYA INSTITUTE OF IT EDUCATION
REGD. BY J&K GOVT.
R.S.PURA, JAMMU
POST - 26-NOV-2020, THURSDAY

Constitution Day 2020 : हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गो के हितों के मद्देनज़र विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया। 

कब और क्यों लिया गया संविधान दिवस मनाने का फैसला
साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 

भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। 

कैसी दिखती है मूल प्रति
- 16 इंच चौड़ी है संविधान की मूल प्रति
- 22 इंच लंबे चर्मपत्र शीटों पर लिखी गई है
- 251 पृष्ठ शामिल थे इस पांडुलिपि में

कितने दिन में हुआ तैयार
पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था।

- संविधान की असली कॉपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी। ये बेहतरीन कैलीग्राफी के जरिए इटैलिक अक्षरों में लिखी गई है। इसके हर पन्ने को शांतिनिकेतन के कलाकारों ने सजाया था। 

- संविधान की असली प्रतियां हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में लिखी गई थीं। इन्हें आज भी भारत की संसद में हीलियम भरे डिब्बों में सुरक्षित रखा गया है।

- 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया गया था। इस दिन को भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। 

- हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। दो दिन बाद 26 जनवरी से यह संविधान देश में लागू हो गया था। 

- संविधान 25 भागों, 448 अनुच्छेदों और 12 सूचियों में बंटा भारतीय संविधान किसी दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.

- मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद (22 भागों में विभाजित) और 8 अनुसूचियाँ थी, किंतु विभिन्न संशोधनों के परिणामस्वरूप वर्तमान में इसमें कुल 470 अनुच्छेद (25 भागों में विभाजित) और 12 अनुसूचियां हैं। संविधान के तीसरे भाग में 6 मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है।

ER SURAJ MOTTAN

- A TEACHER, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER -


Tuesday, November 17, 2020

IGNOU JOBS 2020

इग्नू भर्ती 2020: 22 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

Post By ER SURAJ MOTTAN, 17/11/2020, TUESDAY

  
IGNOU Recruitment 2020
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) भर्ती 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) भर्ती अधिसूचना 2020 के लिए 10 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 15 नवंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2020


IGNOU असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 21 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर: 01 पद

असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा:
असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एपी): कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या ग्रेड स्केल में जहां भी ग्रेडिंग सिस्टम फॉलो किया जाता है, उसके बराबर अंकों के साथ पोस्ट ग्रैजुएट के साथ मास्टर डिग्री. आयु सीमा: 15 नवंबर 2020 तक 42 वर्ष.

सिक्योरिटी ऑफिसर (एसओ): कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या यूजीसी सेवन पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड-बी के साथ पोस्ट ग्रेजुएट. आयु सीमा: 15 नवंबर 2020 तक 42 वर्ष.

ER SURAJ MOTTAN
(A TEACHER, A YOUTUBER, A BLOGGER, A SOCIAL ACTIVIST)

Tuesday, November 10, 2020

Most Important Formulas

MOST IMPORTANT FORMULAS
UPLOADED BY :- ER SURAJ MOTTAN
DATED :- 10-NOV-2020
OUR MOTTO : WE UPLIFT THE STUDENTS

Friday, October 2, 2020

School Timing Schedule For Summer Zone Issued |WEARING MASK| MAINTAIN SOCIAL DISTANCING|

School Timing Schedule For Summer Zone Issued

‘Covid guidelines to continue till further orders’

UPDATE BY - ER SURAJ MOTTAN 

02-10-2020, FRIDAY

Jammu, Oct 1: The Government today issued school timing schedule for the summer zone areas of Jammu Division.

As per an order issued today, “All the Government, as well as Private (Recognized) schools up to Higher Secondary level falling in summer zones of Jammu Division, shall observe school timing from 9 am to 3 pm within Municipal Limits and from 10 am to 4 pm in rural areas w.e.f 01.10.2020 to 30.04.2021.”

However, the order stated that ‘the guideline and instructions on lockdown measures shall continue to be followed till further orders.’

Follow Us In Instagram

Subscribe| Share| Like Our YouTube Channel

Facebook

ER SURAJ MOTTAN

-A TEACHER - A MOTIVATOR - A SOCIAL ACTIVIST - A BLOGGER - A YOUTUBER-

Thursday, October 1, 2020

गाड़ी चलाने से पहले जान लें आज से लागू हो रहे ये नए नियम, नहीं तो रद्द हो सकता है DL


गाड़ी चलाने से पहले जान लें आज से लागू हो रहे ये नए नियम, नहीं तो रद्द हो सकता है DL

ER SURAJ MOTTAN, INDIA 
UPDATE: Thu, Oct 01 2020. 07:50 IST

एक अक्तूबर से सूचना प्रौद्यागिकी (आईटी) की मदद से निजी और व्यवसायिक ड्राइवरों के व्यवहार की ऑनलाइन निगरानी करने की व्यवस्था लागू हो जाएगी। पुलिस-यातयात अधिकारी से दुर्व्यवहार, वाहन नहीं रोकना, ट्रक केबिन में सवारी बैठाना आदि बर्ताव करने पर भारी जुर्माना व ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित अथवा रद होने का कारण बन सकता है। 

सरकार पोर्टल पर बाकायदा इसका रिकॉर्ड रखेगी। इससे भविष्य में ड्राइवर के व्यवहार का ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। पहली अक्तूबर से डीएल व वाहनों के दस्तावेज पोर्टल पर रखने की सुविधा शुरू हो रही है। पुलिस-परिवहन अधिकारी असल दस्तावेजों की मांग नहीं कर सकेंगे। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रायल ने नए नियमों संबंधी अधिसूचनाएं पहले ही जारी कर दी है। इसके मुताबिक मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 19, 21 आदि में बस, टैक्सी में अधिक सवारी बैठना, सवारी के साथ दुर्व्यवहार, स्टाप पर उन्हें नहीं उतारना, बस चलाते हुए धुम्रपान करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन बेवजह धीरे चलाना, अधिक समय से गंतव्य पहुंचाना, ट्रक के केबिन व पीछे सवारी बैठना,रुकने का इशारा करने के बावजूद वाहन नहीं रोका, बस में सिगरेट पीना आदि हरकत ड्राइवर को मंहगी पड़ेगी।

यातायात पुलिस ऐसे ड्राइवरों पर जुर्माना लगाने के साथ डीएल निलंबित अथवा रद्द कर सकती है। ऐसे ड्राइवरों के वाहना का पंजीकरण निलंबित अथवा रद्द करने का प्रावधान होगा। इसमें वाहन में बैठी सवारी को उतार कर प्रदर्शन व हड़ताल में शामिल होने वाले और बुकिंग के बाद जाने से मना करने वाले कैब के ड्राइवर भी शामिल हैं। यातायात पुलिस, आरटीओ को जुर्माना राशि, कार्रवाई आदि की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन पोर्टल को अपडेट करना होगा जिससे ऑनलाइन देखा जा सके। 

नए कानून में दंडित ड्राइवर के व्यवहार का उल्लेख करना होगा। जिससे ड्राइवर के ऑनलाइन का पता किया जा सके। उपद्रव, जनता के लिए खतरा पैदा करने, वाहन चोरी, यात्रियों पर हमला, उनके सामान की चोरी करने वाले ड्रावइरों का डीएल रद करने का प्रावधान पहली बार किया गया है।

Follow Us On Instagram

Subscribe Our YouTube Channel

ER SURAJ MOTTAN

(A TEACHER - A MOTIVATOR - A SOCIAL ACTIVIST - A BLOGGER - A YOUTUBER)

Wednesday, September 30, 2020

No Change Of Syallabus For Subject - Hindi, Class 11th - JKBOSE

JKBOSE Promotes Class 11th Students of Jammu Division To Next Class Without Exam


JKBOSE Promotes Class 11th Students of Jammu Division To Next Class Without Exam
By : Er Suraj Mottan
30-09-2020, 11:08 PM

Srinagar: In a recent decision, the Jammu and Kashmir Board of School Education has decided to promote the students of higher secondary part first- 11th, annual/bi-annual (private) 2020 Jammu division to higher secondary part second- 12th without any examination.

According to an order copy issued by JKBSOE, “owing to COVID pandemic the examination, of HSP –Ist 11th annual/bi-annual (Pvt) 2020 of summer zone Jammu division has got delayed and immediate conduct of said examination is not possible. 

Whereas the further delay in the conduct of the exam may cause undue hardships to the examinees.”

“Now therefore to save the academic career of the candidates it is hereby notified that all the eligible candidates who are supposed to appear in HSP-1  Annual/bi-annual Pvt (2020) falling under summer zone in Jammu division shall be promoted to HSP-II class 12th, 

as a one-time exception, on the analogy of students of HSP –Ist 11th Annual/bi-annual Pvt 2019-2020 Private of Kashmir Division/ Winter Zone of Jammu division and HSP-1 class 11th annual regular 2020 Summer Zone 

JD notified vide No: F (Acad-C) B/MP/XI/2020 dated 7, 4, 2020, provided that all such candidates have submitted the permission cum admission forms for the said examination i.e. HSP- 1 class 11th annual/bi-annual Pvt 2020 Summer Zone”.


ER SURAJ MOTTAN
(A TEACHER - A MOTIVATOR - A SOCIAL ACTIVIST - A BLOGGER - A YOUTUBER)

e-rupee launch in India

 e-rupee launch in India भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुद्रा ई - रूपी मंगलवार को लॉन्च कर दिया।  एसबीआई, आईसीआईसीआई, बैं...