Friday, September 4, 2020

IGNOU Exam 2020: इस दिन से शुरू होंगे इग्नू के टर्म एंड एग्जाम|

IGNOU Exam 2020: इस दिन से शुरू होंगे इग्नू के टर्म एंड एग्जाम, जानिए एडमिट कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी

 04, SEPTEMBER, 2020, 4:50 PM
 Written by ER SURAJ MOTTAN

IGNOU Term End Exams 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) 17 सितंबर से टर्म एंड एग्जाम शुरू करेगी.

खास बातें

  • IGNOU 17 सितंबर से टर्म एंड एग्जाम शुरू करेगा.
  • परीक्षाएं केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी.
  • एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे.
नई दिल्ली: IGNOU Term End Exams 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) 17 सितंबर से टर्म एंड एग्जाम शुरू करेगी. IGNOU की टर्म-एंड परीक्षाएं केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी. IGNOU जून टर्म-एंड एग्जाम (TEE) का शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी जल्द ही इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

इग्नू के जून टर्म-एंड एग्जाम की डेट शीट और एडमिट कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है.  बता दें कि इग्नू के पहले और दूसरे वर्ष के टर्म एंड एग्जाम दिसंबर के महीने में आयोजित किए जाएंगे. 

इग्नू के टर्म एंड एग्जाम विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट  (PG certificate), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGD), प्रशंसा या जागरूकता स्तर के कार्यक्रम के लिए 17 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे. 


रिपोर्ट्स की मानें तो इग्नू के फाइनल ईयर एग्जामिनेशन में 3 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. इग्नू की फाइनल ईयर की परीक्षाएं देशभर में 900 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. 

बता दें कि इग्नू के जून टर्म एंड एग्जाम पहले 1 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. 


भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और NDTV.in पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें.


ER SURAJ MOTTAN

-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

Thursday, September 3, 2020

JKBOSE के 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने घोषित की प्रमोशन पॉलिसी

JKBOSE के 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने घोषित की प्रमोशन पॉलिसी

Jammu & Kashmir Board Of Secondary Education ने कश्मीर डिवीजन के दसवीं और बारहवीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रमोशन पॉलिसी घोषित कर दी है. जानें विस्तार से.

Er Suraj Mottan-Last Updated: 03 Sep 2020 10:40 PM (IST)
JKBOSE के 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने घोषित की प्रमोशन पॉलिसी

प्रतीकात्मत तस्वीर

JKBOSE 10th 12th Promotion Policy For Private Students: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज आधिकारिक तौर पर कश्मीर डिवीजन के दसवीं और बारहवीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रमोशन पॉलिसी की घोषणा कर दी है. इस साल के लिए बोर्ड ने तय किया है कि स्टूडेंट्स को प्रमोशन पॉलिसी या कोविड -19 की वजह से उपजे फॉर्मूले के आधार पर पास किया जाएगा. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि जेकेबीओएसई के सेकेंडरी स्कूल और हायर सेकेंडरी एनुअल और बाय-एनुअल एग्जाम्स, मार्च 2020 में आयोजित होने थे जो कोरोना के कारण बार-बार स्थगित हुए. अंत में इन परीक्षाओं को न कराने का फैसला लिया गया. तब से इस बात पर चर्चा हो रही थी कि इन स्टूडेंट्स को कैसे पास किया जाएगा. अंततः बोर्ड ने इसका तरीका आधिकारिक तौर पर बता दिया है.


ऐसी होगी प्रमोशन पॉलिसी –

प्रमोशन पॉलिसी के अनुसार दसवीं और बारहवीं के कश्मीर डिवीजन के प्राइवेट स्टूडेंट्स में से जिन स्टूडेंट्स ने दो या दो से ज्यादा एग्जाम पास कर लिए हैं, उन्हें ऑटोमेटिकली अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा केवल इस साल के लिए है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि वे स्टूडेंट्स जो इस फॉर्मूले से पास हो सकते हैं उन्हें अनिवार्य कहे जाने वाली 66 प्रतिशत अटेंडेंस के बंधन से भी मुक्त किया जाएगा.


पांचवें विषय में अंक चार विषयों के अंकों के एवरेज के आधार पर दिए जाएंगे, जिनमें कैंडिडेट ने परीक्षा दी है, ठीक इसी तरह अगर कैंडिडेट ने कुल तीन विषयों की परीक्षा दी है तो चौथे विषय में अंक इन तीन विषयों के एवरेज अंकों के आधार पर दिए जाएंगे. यही नियम दो विषयों की परीक्षा देने वाले छात्रों पर भी लागू होगा.


हालांकि वे कैंडिडेट्स जो सभी विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी. यह एग्जाम सितंबर के एंड में होंगे.

ER SURAJ MOTTAN

-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

नई शिक्षा नीति 2020 : बीएड कोर्स के साथ स्कॉलरशिप और नौकरी की गारंटी

नई शिक्षा नीति 2020 : बीएड कोर्स के साथ स्कॉलरशिप और नौकरी की गारंटी

Er Suraj Mottan, J&K (UT) UPDATE : THURSDAY, Sep 03 2020. 12:03 AM IST

केंद्र सरकार की मंशा है कि मेधावी नौजवानों को डॉक्टर-इंजीनियर की तरह शिक्षक बनने के लिए आकर्षित किया जाए। इसके लिए उन्हें कोर्स के दौरान छात्रवृत्ति और बाद में नौकरी की गारंटी दी जाएगी। ग्रामीण इलाके के छात्रों पर खास फोकस रहेगा। हाल में मंजूर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के इस प्रावधान को अमल में लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय आने वाले दिनों में योजना का विस्तृत खाका तैयार करेगा, लेकिन सरकार की मूल योजना यह है कि काबिल छात्रों को आकर्षित करने के लिए एक चार वर्षीय उत्कृष्ट बीएड कोर्स शुरू किया जाए। इसमें एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। दूसरे, कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर ही नौकरी उपलब्ध करा दी जाएगी। योजना वैसे तो देश भर में लागू होगी, लेकिन मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर होगा, जहां योग्य शिक्षकों की भारी कमी है। 

शिक्षा नीति के अनुसार, इस योजना से योग्य उम्मीदवारों को स्थानीय स्तर पर शिक्षक बनने का मौका मिलेगा और उन्हें बच्चों के बीच रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। मकसद यह है कि सरकारी स्कूलों में अच्छे शिक्षकों की संख्या बढ़े और उनकी गुणवत्ता में सुधार हो। इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्रों को खासतौर पर इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


1 सितंबर को नई शिक्षा नीति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अभी से पूछें अपने सवाल 

अन्य प्रावधान
-ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षकों को स्कूल के आसपास आवास उपलब्ध कराए जाएंगे अन्यथा उनके आवास भत्ते में वृद्धि की जाएगी।
-शिक्षक एवं समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए शिक्षकों के अंधाधुध तबादलों पर रोक रहेगी। तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल आवश्यक होगा। 
-शिक्षकों की भर्ती के समय कक्षा में पढ़ाने का प्रदर्शन देखकर किया जाएगा। स्थानीय भाषा में शिक्षण की सहजता एवं दक्षता का भी आकलन किया जाएगा।

Er Suraj Mottan.-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

HAPPY READING

e-rupee launch in India

 e-rupee launch in India भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुद्रा ई - रूपी मंगलवार को लॉन्च कर दिया।  एसबीआई, आईसीआईसीआई, बैं...