Wednesday, December 16, 2020

Google पर नहीं हुआ साइबर अटैक, कंपनी ने दी सफाई, जानिए किस वजह से बंद हुए Google, Gmail और Youtube

Google पर नहीं हुआ साइबर अटैक, कंपनी ने दी सफाई, जानिए किस वजह से बंद हुए Google, Gmail और Youtube

Publish Date: Wednesday, 16 Dec 2020 7 AM (IST)Author: 
MD : ENGINEER SURAJ MOTTAN
LAKSHYA INSTITUTE OF IT EDUCATION
REGD. BY J&K GOVT.
ADDRESS : NEAR BHARAT GAS AGENCY, R.S.PURA, JAMMU, INDIA

India,Google की सभी सर्विस जैसे Youtube, Gmail, Google Map, Google Drive ने सोमवार की शाम अचानक से दुनियाभर में काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते इंटरनेट की दुनिया में काफी हलचल पैदा हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में Google सर्विस के अचानक बंद होने की घटना को बड़ा साइबर अटैक बताया गया। इससे लोगों में बैंकिंग सिक्योरिटी समेत कई तरह के प्राइवेसी के मुद्दों को लेकर परेशानी बढ़ गई है। हालांकि Google की तरफ से इस मामले में सफाई जारी की गई है, जिसमें Google पर साइबर हमले की संभावनाओं की सिरे से खारिज कर दिया गया है। 

कंपनी ने जारी किया बयान 

Google ने बताया कि आज करीब 3.47AM (भारतीय समयानुसार शाम 5.17 बजे) अथेंटिकेशन सिस्टम आउटेज का एक्सपीरिएंस किया। इसके चलते करीब 45 मिनट तक Google की सर्विस ठप्प रही। ऐसा एक इंटरनल स्टोरेज कोटा इश्यू के चलते हुआ। साधारण, शब्दों में कहें, तो Google की टीम यूजर आइडेंटिफिकेशन और डेटा स्टोरेज को लेकर बैकेंड पर काम कर रही है, उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत होने के चलते Google की सभी सर्विस 45 मिनट के लिए बंद रही। लेकिन Google के मुताबिक 4.32 AM PT (भारतीय समयानुसार 6.02 मिनट) पर इस समस्या को ठीक कर लिया गया। इस दौरान यूजर को हुई असुविधा के लिए Google के प्रवक्ता की तरफ से माफी मांगी गई। साथ ही भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में दोबारा ऐसा नही होगा।

दुनियाभर में यूजर हुए परेशान 

Youtube के डाउन होने के चलते अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत ग्लोबल स्तर पर लाखों की संख्या में  यूजर सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। Google की तरफ से कहा गया है कि Google Meet सर्विस को कुछ यूजर्स के लिए रिस्टोर कर लिया गया है। वही जल्द ही बाकी यूजर के लिए Google Meet सर्विस को रिस्टोर कर लिया जाएगा। कंपनी ने इस मामले के मामले जानकारी होने की बात कही है। Youtube ने भी सर्विस डाउन होने की बात को स्वीकर किया था और जानकारी दी है कि Youtube ने दोबारा से काम करना शुरू कर दिया है।

ENGINEER SURAJ MOTTAN

(A TEACHER, A MOTIVATOR, A BLOGGER, A YOUTUBER)

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL FOR MORE UPDATES 

 Like| Share|Subscribe YouTube


Tuesday, December 8, 2020

Farmers Protest 2020

 

Farmers Protest: आखिर किसान क्यों कर रहे हैं आंदोलन, क्या है उनकी मांग?


yes i am with indian farmers

HAI MEIN TOH 

HAI 

है मे

MEIN HOON 

Thursday, November 26, 2020

Constitution Day 2020 ✓JAI BHIM


Constitution Day 2020 : जानें 26 नवंबर को क्यों मनाते हैं संविधान दिवस

MANAGING DIRECTOR : ER SURAJ MOTTAN

- A TEACHER -
LAKSHYA INSTITUTE OF IT EDUCATION
REGD. BY J&K GOVT.
R.S.PURA, JAMMU
POST - 26-NOV-2020, THURSDAY

Constitution Day 2020 : हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गो के हितों के मद्देनज़र विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया। 

कब और क्यों लिया गया संविधान दिवस मनाने का फैसला
साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 

भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। 

कैसी दिखती है मूल प्रति
- 16 इंच चौड़ी है संविधान की मूल प्रति
- 22 इंच लंबे चर्मपत्र शीटों पर लिखी गई है
- 251 पृष्ठ शामिल थे इस पांडुलिपि में

कितने दिन में हुआ तैयार
पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था।

- संविधान की असली कॉपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी। ये बेहतरीन कैलीग्राफी के जरिए इटैलिक अक्षरों में लिखी गई है। इसके हर पन्ने को शांतिनिकेतन के कलाकारों ने सजाया था। 

- संविधान की असली प्रतियां हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में लिखी गई थीं। इन्हें आज भी भारत की संसद में हीलियम भरे डिब्बों में सुरक्षित रखा गया है।

- 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया गया था। इस दिन को भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। 

- हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। दो दिन बाद 26 जनवरी से यह संविधान देश में लागू हो गया था। 

- संविधान 25 भागों, 448 अनुच्छेदों और 12 सूचियों में बंटा भारतीय संविधान किसी दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.

- मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद (22 भागों में विभाजित) और 8 अनुसूचियाँ थी, किंतु विभिन्न संशोधनों के परिणामस्वरूप वर्तमान में इसमें कुल 470 अनुच्छेद (25 भागों में विभाजित) और 12 अनुसूचियां हैं। संविधान के तीसरे भाग में 6 मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है।

ER SURAJ MOTTAN

- A TEACHER, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER -


Tuesday, November 17, 2020

IGNOU JOBS 2020

इग्नू भर्ती 2020: 22 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

Post By ER SURAJ MOTTAN, 17/11/2020, TUESDAY

  
IGNOU Recruitment 2020
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) भर्ती 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) भर्ती अधिसूचना 2020 के लिए 10 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 15 नवंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2020


IGNOU असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 21 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर: 01 पद

असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा:
असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एपी): कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या ग्रेड स्केल में जहां भी ग्रेडिंग सिस्टम फॉलो किया जाता है, उसके बराबर अंकों के साथ पोस्ट ग्रैजुएट के साथ मास्टर डिग्री. आयु सीमा: 15 नवंबर 2020 तक 42 वर्ष.

सिक्योरिटी ऑफिसर (एसओ): कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या यूजीसी सेवन पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड-बी के साथ पोस्ट ग्रेजुएट. आयु सीमा: 15 नवंबर 2020 तक 42 वर्ष.

ER SURAJ MOTTAN
(A TEACHER, A YOUTUBER, A BLOGGER, A SOCIAL ACTIVIST)

Tuesday, November 10, 2020

Most Important Formulas

MOST IMPORTANT FORMULAS
UPLOADED BY :- ER SURAJ MOTTAN
DATED :- 10-NOV-2020
OUR MOTTO : WE UPLIFT THE STUDENTS

e-rupee launch in India

 e-rupee launch in India भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुद्रा ई - रूपी मंगलवार को लॉन्च कर दिया।  एसबीआई, आईसीआईसीआई, बैं...