Thursday, September 3, 2020

JKBOSE के 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने घोषित की प्रमोशन पॉलिसी

JKBOSE के 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने घोषित की प्रमोशन पॉलिसी

Jammu & Kashmir Board Of Secondary Education ने कश्मीर डिवीजन के दसवीं और बारहवीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रमोशन पॉलिसी घोषित कर दी है. जानें विस्तार से.

Er Suraj Mottan-Last Updated: 03 Sep 2020 10:40 PM (IST)
JKBOSE के 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने घोषित की प्रमोशन पॉलिसी

प्रतीकात्मत तस्वीर

JKBOSE 10th 12th Promotion Policy For Private Students: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज आधिकारिक तौर पर कश्मीर डिवीजन के दसवीं और बारहवीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रमोशन पॉलिसी की घोषणा कर दी है. इस साल के लिए बोर्ड ने तय किया है कि स्टूडेंट्स को प्रमोशन पॉलिसी या कोविड -19 की वजह से उपजे फॉर्मूले के आधार पर पास किया जाएगा. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि जेकेबीओएसई के सेकेंडरी स्कूल और हायर सेकेंडरी एनुअल और बाय-एनुअल एग्जाम्स, मार्च 2020 में आयोजित होने थे जो कोरोना के कारण बार-बार स्थगित हुए. अंत में इन परीक्षाओं को न कराने का फैसला लिया गया. तब से इस बात पर चर्चा हो रही थी कि इन स्टूडेंट्स को कैसे पास किया जाएगा. अंततः बोर्ड ने इसका तरीका आधिकारिक तौर पर बता दिया है.


ऐसी होगी प्रमोशन पॉलिसी –

प्रमोशन पॉलिसी के अनुसार दसवीं और बारहवीं के कश्मीर डिवीजन के प्राइवेट स्टूडेंट्स में से जिन स्टूडेंट्स ने दो या दो से ज्यादा एग्जाम पास कर लिए हैं, उन्हें ऑटोमेटिकली अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा केवल इस साल के लिए है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि वे स्टूडेंट्स जो इस फॉर्मूले से पास हो सकते हैं उन्हें अनिवार्य कहे जाने वाली 66 प्रतिशत अटेंडेंस के बंधन से भी मुक्त किया जाएगा.


पांचवें विषय में अंक चार विषयों के अंकों के एवरेज के आधार पर दिए जाएंगे, जिनमें कैंडिडेट ने परीक्षा दी है, ठीक इसी तरह अगर कैंडिडेट ने कुल तीन विषयों की परीक्षा दी है तो चौथे विषय में अंक इन तीन विषयों के एवरेज अंकों के आधार पर दिए जाएंगे. यही नियम दो विषयों की परीक्षा देने वाले छात्रों पर भी लागू होगा.


हालांकि वे कैंडिडेट्स जो सभी विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी. यह एग्जाम सितंबर के एंड में होंगे.

ER SURAJ MOTTAN

-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

नई शिक्षा नीति 2020 : बीएड कोर्स के साथ स्कॉलरशिप और नौकरी की गारंटी

नई शिक्षा नीति 2020 : बीएड कोर्स के साथ स्कॉलरशिप और नौकरी की गारंटी

Er Suraj Mottan, J&K (UT) UPDATE : THURSDAY, Sep 03 2020. 12:03 AM IST

केंद्र सरकार की मंशा है कि मेधावी नौजवानों को डॉक्टर-इंजीनियर की तरह शिक्षक बनने के लिए आकर्षित किया जाए। इसके लिए उन्हें कोर्स के दौरान छात्रवृत्ति और बाद में नौकरी की गारंटी दी जाएगी। ग्रामीण इलाके के छात्रों पर खास फोकस रहेगा। हाल में मंजूर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के इस प्रावधान को अमल में लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय आने वाले दिनों में योजना का विस्तृत खाका तैयार करेगा, लेकिन सरकार की मूल योजना यह है कि काबिल छात्रों को आकर्षित करने के लिए एक चार वर्षीय उत्कृष्ट बीएड कोर्स शुरू किया जाए। इसमें एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। दूसरे, कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर ही नौकरी उपलब्ध करा दी जाएगी। योजना वैसे तो देश भर में लागू होगी, लेकिन मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर होगा, जहां योग्य शिक्षकों की भारी कमी है। 

शिक्षा नीति के अनुसार, इस योजना से योग्य उम्मीदवारों को स्थानीय स्तर पर शिक्षक बनने का मौका मिलेगा और उन्हें बच्चों के बीच रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। मकसद यह है कि सरकारी स्कूलों में अच्छे शिक्षकों की संख्या बढ़े और उनकी गुणवत्ता में सुधार हो। इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्रों को खासतौर पर इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


1 सितंबर को नई शिक्षा नीति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अभी से पूछें अपने सवाल 

अन्य प्रावधान
-ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षकों को स्कूल के आसपास आवास उपलब्ध कराए जाएंगे अन्यथा उनके आवास भत्ते में वृद्धि की जाएगी।
-शिक्षक एवं समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए शिक्षकों के अंधाधुध तबादलों पर रोक रहेगी। तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल आवश्यक होगा। 
-शिक्षकों की भर्ती के समय कक्षा में पढ़ाने का प्रदर्शन देखकर किया जाएगा। स्थानीय भाषा में शिक्षण की सहजता एवं दक्षता का भी आकलन किया जाएगा।

Er Suraj Mottan.-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

HAPPY READING

Sunday, August 30, 2020

सुखी जीवन की सीख:बुद्ध के द्वारा।

सुखी जीवन की सीख:बुद्ध ने गांव के लोगों को समझाया कि अगर हमारा आचरण सही रहेगा तो समाज भी अच्छा बनेगा, हम सुधरेंगे तो सब अच्छा हो जाएगा

JAI BHIM - NAMO BUDDHAY
SUNDAY - 30 AUGUST, 2020
TIME : 8:30 PM
BY ENGINEER SURAJ MOTTAN
-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-
  • गौतम बुद्ध से एक महिला ने पूछा कि आपने संन्यास क्यों लिया, बुद्ध ने बताया कि उन्होंने तीन प्रश्नों के हल ढूंढने के लिए संन्यास धारण किया

समाज तभी अच्छा बन सकता है, हर एक व्यक्ति बुराइयों से दूर रहे। हम सुधरेंगे तो समाज स्वत: अच्छा हो जाएगा। गौतम बुद्ध ने ये बात एक गांव के लोगों को समझाई थी। इस संबंध में एक प्रसंग भी प्रचलित है। जानिए पूरा प्रसंग...

प्रचलित प्रसंग के अनुसार महात्मा बुद्ध एक स्थान से दूसरे स्थान भ्रमण करते रहते थे और लोगों को उपदेश देते थे। इसी यात्रा के दौरान एक बार महात्मा बुद्ध किसी गांव में पहुंचे। गांव के लोग उनके दर्शन करने और प्रवचन सुनने पहुंच रहे थे।

कुछ ही दिनों में क्षेत्र के काफी लोग बुद्ध के उपदेश सुनने आने लगे। तभी एक दिन वहां एक महिला पहुंची। उसने बुद्ध से पूछा कि आप तो किसी राजकुमार की तरह दिखते हैं, आपने युवावस्था में ही संन्यास क्यों धारण कर लिया?

बुद्ध ने कहा कि मैं तीन प्रश्नों के हल ढूंढना चाहता हूं, इसलिए मैंने संन्यास लिया है। बुद्ध आगे बोले कि हमारा ये शरीर अभी युवा और आकर्षक है, लेकिन ये वृद्ध होगा, फिर बीमार होगा और अंत में मृत्यु हो जाएगी। मुझे वृद्धावस्था, बीमारी और मृत्यु इन तीनों के कारण जानना थे। इन 3 प्रश्नों के हल मुझे खोजना थे।

बुद्ध की ये बातें सुनकर महिला बहुत प्रभावित हो गई और उसने उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया। जैसे ही ये बात गांव के लोगों को मालूम हुई तो सभी ने बुद्ध से कहा कि वे उस स्त्री के यहां न जाए, क्योंकि उसका चरित्र सही नहीं है। बुद्ध ने गांव के सरपंच से पूछा कि क्या ये बात सही है?

सरपंच ने भी गांव के लोगों की बात में अपनी सहमती जताई। तब बुद्ध ने सरपंच का एक हाथ पकड़ कर कहा कि अब ताली बजाकर दिखाओ। इस पर सरपंच ने कहा कि यह कैसे संभव है, एक हाथ से ताली नहीं बज सकती है। बुद्ध ने कहा कि सही है। ठीक इसी तरह कोई महिला अकेले ही चरित्रहीन नहीं हो सकती है।

अगर इस गांव के पुरुष चरित्रहीन नहीं होते तो वह महिला भी चरित्रहीन नहीं होती। गांव के सभी पुरुष बुद्ध की ये बात सुनकर शर्मिदा हो गए। बुद्ध ने कहा कि अगर हम अच्छा समाज बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें खुद को सुधारना जरूरी है। अगर हम सुधर जाएंगे तो समाज भी बदल जाएगा। हम बुराइयों से बचें। यही सुखी जीवन की सीख है।

Follow Us On Educational Blog

Follow Us On Twitter

Subscribe Our YouTube Channel

JAI BHIM - NAMO BUDDHAY

SUNDAY - 30 AUGUST, 2020

TIME : 8:30 PM

BY ENGINEER SURAJ MOTTAN

-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

Saturday, August 15, 2020

15 अगस्त 1947 के इन अखबारों के पन्नों पर आजाद भारत की खुशी।


15 अगस्त 1947 के इन अखबारों के फ्रंट पेज बयां करते हैं आजाद भारत की खुशी।

🇮🇳 #स्वतंत्रता दिवस की सभी #देशवासियों को हार्दिक #शुभकामनाएं।
1.
2.
3.
4.
74th Happy Independence Day To All India

Er Suraj Mottan
-A Teacher, A Motivator, A Social Activist, A Blogger, A YouTuber-

Thursday, August 13, 2020

ऑल इंडिया बटवाल बरादरी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) का हुआ चुनाव , प्रेम सिंह तरगोत्रा बने बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ऑल इंडिया बटवाल बरादरी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) का हुआ चुनाव , प्रेम सिंह तरगोत्रा बने बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष                     
पठानकोट /भोआ 12 अगस्त (  ) ऑल इंडिया बटवाल बरादरी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक बैठक का आयोजन भोआ क्षेत्र के गांव दर्शोपुर (तारागढ़) में किया गया ।
जिसमें कोरोना महामारी के साथ हुई ऑल इंडिया बटवाल बरादरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश कैंथ की अस्मिक हुई मौत पर दुख प्रकट करते हुए श्रदांजलि अर्पित की गई ।
इस मौके पर एसोसिएशन का नया चुनाव करते हुए सर्वसहमति से  बिरादरी के ऑल इंडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह तरगोत्रा को एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया  । इसके अलाव तरलोक मोटन और  हरबंस लाल लखोत्र को  बिरादरी के खिलाफ गतिविधियों के कारण और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विक्की डोगरा को   एसोसिएशन से 
निष्कासित किया गया है । 
उनकी जगह रमेश मांडी को बिरादरी की युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष ,शाम लाल मोटन को राष्ट्रीय महासचिव और डॉक्टर वरिंदर पाल लखोत्रा (जम्मू) को बिरादरी का नया राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है । यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव रघुबीर सिंह ने दी ।

ER SURAJ MOTTAN
-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

Tuesday, August 11, 2020

अनंत सफर पर राहत साहब रवाना

Rahat Indori Sahab: अनंत सफर पर राहत साहब रवाना, शेर बनाए रहेंगे अमर; आम से लेकर खास यूं कर रहे याद

Rahat Indori Death News: श्री अरबिंदो अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी ANI को अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया, "राहत इंदौरी साहब अब नहीं रहे। उन्हें दो दिल के दौरे पड़े थे, पर हम उन्हें नहीं बचा सके।
  • Edited By Er Suraj Mottan

दरअसल, इंदौरी ने मंगलवार शाम पांच बजे अंतिम सांस ली थी। उन्हें कोरोना वायरस था। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक अस्पताल में वह भर्ती थे। वहां उन्हें आज दो बार दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

श्री अरबिंदो अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी ANI को अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया, “राहत इंदौरी साहब अब नहीं रहे। उन्हें दो दिल के दौरे पड़े थे, पर हम उन्हें नहीं बचा सके। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को अस्पताल लाया गया था। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया भी था।

राहत इंदौरी को हमेशा जिंंदा रखेंगे उनके शेर: मैं जब मर जाऊं, मेरी अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पेशानी पे हिंंदुस्‍तान लिख देना…

इंदौर के डीएम मनीष सिंह के हवाले से समाचार एजेंसी “पीटीआई-भाषा” की खबर में कहा गया, “कोविड-19 से संक्रमित इंदौरी का अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया।” उन्होंने बताया कि इंदौरी हृदय रोग, किडनी रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले से ही पीड़ित थे।

उधर, इंदौरी साहब के निधन पर शायरी और कविता जगत में मातम जैसा माहौल पनपा है। उनके साथी शायरों, दोस्तों, चाहनेवालों और फैंस ने उनके निधन पर दुख, संवेदना और हैरानी जताई। इन्हीं में से एक हैं कुमार विश्वास। उन्होंने ट्वीट कर कहा- हे ईश्वर! बेहद दुखद! इतनी बेबाक़ ज़िंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी ख़ामोशी से विदा होगा,कभी नहीं सोचा था!

आखिर में, 

सूरज सिफ़र की कलम से, राहत साहब को श्रद्धांजलि, कुछ यू कह के दी गई:

खुशनसीब थे हम, जो तेरे रहते भी, तुझसे सिखते 

और तेरे अनंत सफर से भी, एक पाठ पढ़ते ही जा रहे है।

#सूरज_सिफ़र #शुक्रिया_राहत #दिल_की_गहराइयों_से।

Er Suraj Mottan

-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-

Monday, August 3, 2020

IGNOU ने एडमिशन और दोबारा रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई

IGNOU ने एडमिशन और दोबारा रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई

ER SURAJ MOTTAN
-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBE-

Monday 03,August,2020

IGNOU Admission 2020:  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई सेशन के लिए एडमिशन और री रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त 2020 से पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते थे। जिन स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑनलाइन ignou.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इग्नू बैटलर, पोस्ट ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा एंड एप्रीसिएशन औक अवेयरनेस लेवल प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। कोर्स, स्कूल और एडमिशन फीस जानने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से कॉमन प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू में पवेश से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट सर्विस सेंटर के संपर्क सूत्र जारी किए हैं जिनमें इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश से जुड़ी किसी भी जानकारी केे लिए संपर्क कर सकते हैं।

छात्र सेवा केंद्र:
इग्नू संपर्क सूत्र - ई-मेल : ssc@ignou.ac.in
टेलीफोन नं. -  011-29572513, 29572514 

ER SURAJ MOTTAN
-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBE-

e-rupee launch in India

 e-rupee launch in India भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुद्रा ई - रूपी मंगलवार को लॉन्च कर दिया।  एसबीआई, आईसीआईसीआई, बैं...