Saturday, May 30, 2020

Gautama Buddha Said - गौतम बुद्ध ने कहा -



SCROLL DOWN FOR ENGLISH TRANSLATION

HINDI TRANSLATION
गौतम बुद्ध ने कहा -

चार आर्य सत्य
1. दुनिया में दुःख है।
2. दुखों की कोई-न-कोई वजह है। 
3. दुखों का निवारण मुमकिन है।
4. दुःख निवारण का मार्ग है ।

- दुखों की मूल वजह अज्ञान है। अज्ञान के कारण ही इंसान मोह-माया और तृष्णा में फंसा रहता है। 

- अज्ञान से छुटकारा पाने के लिए अष्टांग मार्ग का पालन है : 

1. सही समझ, 
2. सही विचार, 
3. सही वाणी, 
4. सही कार्य, 
5. सही आजीविका, 
6. सही प्रयास, 
7. सही सजगता और 
8. सही एकाग्रता। 
- साधना के जरिए सर्वोच्च सिद्ध अवस्था को पाया जा सकता है। यही अवस्था बुद्ध कहलाती है और इसे कोई भी पा सकता है। 

- इस ब्रह्मांड को चलानेवाला कोई नहीं है और न ही कोई बनानेवाला है। 

- न तो ईश्वर है और न ही आत्मा। जिसे लोग आत्मा समझते हैं, वह चेतना का प्रवाह है। यह प्रवाह कभी भी रुक सकता है। 
- भगवान और भाग्यवाद कोरी कल्पना है, जो हमें जिंदगी की सचाई और असलियत से अलग कर दूसरे पर निर्भर बनाती है। 

- पांचों इंद्रियों की मदद से जो ज्ञान मिलता है, उसे आत्मा मान लिया जाता है। असल में बुद्धि ही जानती है कि क्या है और क्या नहीं। बुद्धि का होना ही सत्य है। बुद्धि से ही यह समस्त संसार प्रकाशवान है। 

- न यज्ञ से कुछ होता है और न ही धार्मिक किताबों को पढ़ने मात्र से। धर्म की किताबों को गलती से परे मानना ना समझी है। पूजा-पाठ से पाप नहीं धुलते। 
- जैसा मैं हूं, वैसे ही दूसरा प्राणी है। जैसे दूसरा प्राणी है, वैसा ही मैं हूं इसलिए न किसी को मारो, न मारने की इजाजत दो। 

- किसी बात को इसलिए मत मानो कि दूसरों ने ऐसा कहा है या यह रीति-रिवाज है या बुजुर्ग ऐसा कहते हैं या ऐसा किसी धर्म प्रचारक का उपदेश है। मानो उसी बात को, जो कसौटी पर खरी उतरे। कोई परंपरा या रीति-रिवाज अगर मानव कल्याण के खिलाफ है तो उसे मत मानो।

 - खुद को जाने बगैर आत्मवान नहीं हुआ जा सकता। निर्वाण की हालत में ही खुद को जाना जा सकता है। 

- इस ब्रह्मांड में सब कुछ क्षणिक और नश्वर है। कुछ भी स्थायी नहीं। सब कुछ लगातार बदलता रहता है।
- एक धूर्त और खराब दोस्त जंगली जानवर से भी बदतर है, क्योंकि जानवर आपके शरीर को जख्मी करेगा, जबकि खराब दोस्त दिमाग को जख्मी करेगा। 

- आप चाहे कितने ही पवित्र और अच्छे शब्द पढ़ लें या बोल लें, लेकिन अगर उन पर अमल न करें, तो कोई फायदा नहीं। 

- सेहत सबसे बड़ा तोहफा है, संतुष्टि सबसे बड़ी दौलत और वफादारी सबसे अच्छा रिश्ता है। 

- अमीर और गरीब, दोनों से एक जैसी सहानुभूति रखो क्योंकि हर किसी के पास अपने हिस्से का दुख और तकलीफ है। बस किसी के हिस्से ज्यादा तकलीफ आती है, तो किसी के कम। 
- हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर खुद पर जीत हासिल करना है। आपकी इस जीत को न देवता छीन सकते हैं, न दानव, न स्वर्ग मिटा सकता है, न नरक। 

- इंसान को गलत रास्ते पर ले जानेवाला उसका अपना दिमाग होता है, न कि उसके दुश्मन। 

- शक से बुरी आदत कोई नहीं होती। यह लोगों के दिलों में दरार डाल देती है। यह ऐसा जहर है, जो रिश्तों को कड़वा कर देता है। ऐसा कांटा है, जो घाव और तकलीफ देता है। यह ऐसी तलवार है, जो मार डालती है। 

- गुस्से के लिए आपको सजा नहीं दी जाएगी, बल्कि खुद गुस्सा आपको सजा देगा।

"ढूढं उजडे हुए लोगो मे वफा के मोती,
ये खजाने तुझे मुमकिन है खराबो मे मिले।"
                                                                          

English Translation
Gautama Buddha said -

 Four truth
 1. There is sorrow in the world.
 2. There is some reason for suffering.
 3. Prevention of suffering is possible.
 4. Grief is the way to get rid of.

 Ignorance is the root cause of suffering.  It is due to ignorance that the person is trapped in attachment and desire.

 - To get rid of ignorance, follow the Ashtanga path:

 1. Correct understanding,
 2. the right idea,
 3. Correct speech,
 4. Correct work,
 5. Perfect Livelihood,
 6. Correct effort,
 7. perfect reflexes and
 8. Correct concentration.

 - Supreme practice can be attained through spiritual practice.  This state is called Buddha and anyone can find it.

 - There is no one who runs this universe, nor is there any creator.

 - There is neither God nor soul.  What people consider to be soul is the flow of consciousness.  This flow can stop anytime.

 God and fatalism is a fantasy, which separates us from the truth and reality of life and makes us dependent on the other.

 - The knowledge gained with the help of the five senses is considered a soul.  Actually, the intellect knows what is and what is not.  It is true to have intelligence.  This whole world is bright with intelligence.

 - Nothing happens with Yajna nor by reading religious books.  It is not considered to consider the books of religion beyond error.  Worship does not wash away sins.

 - As I am, so is another creature.  Just like there is another creature, so am I, so do not kill or allow anyone to kill.

 - Do not accept anything because others have said it or it is a custom or the elders say so or it is the preaching of any preacher.  As if the only thing that stood the test.  If any tradition or custom is against human welfare, do not believe it.

  - One cannot become selfless without knowing himself.  One can know himself only in the condition of nirvana.

 - Everything in this universe is transient and mortal.  Nothing permanent.  Everything changes constantly.
 - A sly and bad friend is worse than a wild animal, because the animal will injure your body, while a bad friend will injure the mind.

 No matter how many holy and good words you read or speak, but if you do not execute them, then there is no use.

 - Health is the greatest gift, satisfaction is the greatest wealth and loyalty is the best relationship.

 - Have equal sympathy for both the rich and the poor, because everyone has their share of sorrow and suffering.  Just someone's share gets hurt a lot, then someone's less.

 - Better to win than to win thousands of battles.  Neither God nor snake can destroy your victory, nor can heaven, nor hell.

 - He has his own mind to lead a person on the wrong path, not his enemy.

 There is no bad habit with doubt.  It causes cracks in people's hearts.  It is such a poison that makes relationships bitter.  There is a fork, which gives wounds and injuries.  It is a sword that kills.

 - You will not be punished for anger, rather anger will punish you.
       नमो बुद्धाए - जय भीम - 
जय भारत - जय भारतीय सविधान 
ER SURAJ MOTTAN
-A TEACHER, A MOTIVATOR, A SOCIAL ACTIVIST, A BLOGGER, A YOUTUBER-
-HAPPY READING-


1 comment:

  1. Namo Buddhay
    very interestng and full of information
    thanks sir

    ReplyDelete

e-rupee launch in India

 e-rupee launch in India भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुद्रा ई - रूपी मंगलवार को लॉन्च कर दिया।  एसबीआई, आईसीआईसीआई, बैं...